करेंट अफेयर्स: 7 जनवरी 2025 यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग के लिए

📰 राष्ट्रीय समाचार

1. Aero India 2025 कहां आयोजित होगा?
उत्तर: वायुसेना स्टेशन, येलहंका, बेंगलुरु।

2. Aero India 2025 का थीम क्या है?
उत्तर: “द रनवे टू अ बिलियन अपॉर्च्युनिटीज”।

3. BHARATPOL पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बेहतर बनाना और सीमा-पार अपराधों से लड़ना।

4. BHARATPOL पोर्टल किसके द्वारा लॉन्च किया जाएगा?
उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

5. भारतीय रेलवे का 69वां डिवीजन कौन बना है?
उत्तर: जम्मू।

6. 2025 में भारत का मेट्रो नेटवर्क दुनिया में किस स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर: तीसरे स्थान पर (चीन और अमेरिका के बाद)।

7. हिमाचल प्रदेश में पहली बार किस दुर्लभ बिल्ली की तस्वीर मिली है?
उत्तर: पैलास की कैट (Pallas’s Cat / Otocolobus manul)।

8. भारत का पहला ऑर्गेनिक मत्स्य पालन क्लस्टर कहां शुरू हुआ है?
उत्तर: सोरेंग जिला, सिक्किम।

🌐 अंतरराष्ट्रीय समाचार

9. किस प्रधानमंत्री ने जनवरी 2025 में इस्तीफे की घोषणा की?
उत्तर: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो।

10. नागासाकी परमाणु बम हमले के सर्वाइवर शिगेमी फुकाहोरी की उम्र कितनी थी?
उत्तर: 93 वर्ष।

🏞️ राज्य समाचार

11. सिंधु घाटी लिपि को डिकोड करने के लिए किस राज्य ने ₹1 मिलियन पुरस्कार घोषित किया है?
उत्तर: तमिलनाडु।

12. भारतीय खो-खो टीम को किस राज्य ने ₹15 करोड़ का प्रायोजन दिया है?
उत्तर: ओडिशा।

13. भारत की पहली तटीय और वेडर पक्षी जनगणना कहां हुई?
उत्तर: जामनगर, गुजरात।

14. गुजरात में पक्षी जनगणना किस राष्ट्रीय पार्क में की गई?
उत्तर: मरीन नेशनल पार्क एंड सैंक्चुअरी।

READ MORE  23 दिसंबर करेंट अफेयर्स 2024

🏦 बैंकिंग समाचार

15. नवंबर 2024 में RBI ने कितना सोना खरीदा?
उत्तर: 8 टन।

16. वर्ष 2024 में भारत के पास कुल सोने का भंडार कितना हो गया?
उत्तर: 876 टन।

17. 2024 में सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश कौन रहा?
उत्तर: पोलैंड।

📊 रैंकिंग और रिपोर्ट्स

18. 2024 में साइबर हमलों के मामले में भारत की विश्व रैंक क्या रही?
उत्तर: दूसरा स्थान।

19. भारत में कितने संस्थानों पर डेटा चोरी का हमला हुआ?
उत्तर: 95 संस्थान।

👔 नियुक्तियाँ

20. दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए CEO कौन बने हैं?
उत्तर: IAS अधिकारी अज़ीमुल हक।

📅 महत्वपूर्ण दिवस

21. युद्ध अनाथ दिवस (World Day of War Orphans) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 6 जनवरी।

22. 2024 के युद्ध अनाथ दिवस की थीम क्या थी?
उत्तर: “Orphan Lives Matter”।

⚽ खेल समाचार

23. किस फुटबॉलर को यूएस प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया?
उत्तर: लियोनेल मेसी।

24. लियोनेल मेसी का यह सम्मान क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: वे यह सम्मान पाने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने।

करेंट अफेयर्स: 7 जनवरी 2025 यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग के लिए